चलो हम गंगा नहाएं। तीर संगम का हो टीका चंदन का हो नागाओं से कुछ सीख ले आएं चलो हम गंगा नहाएं। मुक्की धक्का ही सही जाम चक्का ही सही तरण की राह से हो कर आएं चलो हम गंगा नहाएं। रामानुज "दरिया"
चलो हम गंगा नहाएं। गलती से भी गलत हुआ हो न चाह कर भी पाप हुआ हो इस बार इसे धोकर आएं चलो हम गंगा नहाएं। हवाएं जाल बिछाएं ठंढियाँ फुरसत में आएं चाह कर भी ये रोक न पाएं कुछ ऐसा हम मूड बनाएं। चलो हम गंगा नहाएं।