Posts

Showing posts from June, 2019

लारा (एक प्रेम कहानी) भाग 4

Image
  Behind the Scenes Love Story ❤ (Part 4) कभी-कभी सबसे मुश्किल काम… बस एक message भेजना होता है सोमा के फोन में अब भी वही chat list थी। बस एक नाम अब वहाँ नहीं था। राम ने कुछ नहीं किया था — न block किया, न unfriend। बस सोमा ने खुद ही उस नाम को हटा दिया था। गुस्से में। उस रात। और आज वही गुस्सा पछतावा बनकर सीने में बैठा था। वो कई बार WhatsApp खोलती, ऊपर search bar तक जाती, उँगली वहीं रुक जाती। फिर बिना कुछ टाइप किए screen बंद कर देती। जैसे नाम लिखते ही सब कुछ सच हो जाएगा। रात को सोने से पहले उसकी एक पुरानी आदत थी — "Good night" लिखकर phone side में रखना। अब भी वो वही करती थी। बस message नहीं भेजती थी। typing box खुलता… दो-तीन शब्द बनते… उँगलियाँ रुक जातीं। फिर backspace। खाली। हर रात। कभी-कभी वो खुद से बचने के लिए Facebook खोल लेती। राम की नई पोस्ट ढूँढती। पढ़ती। scroll करती। लेकिन हर पोस्ट के बाद कुछ सेकंड तक screen पर ही अटकी रहती। नीली रोशनी आँखों में चुभती थी — पर वो हटाती नहीं थी नज़र। जैसे शब्द खत्म हो गए हों, पर असर अभी बाकी हो। एक दिन उसने kitchen में चाय बनाई। दो कप निक...

आखिर दूरियां इतनी क्यूं बरकरार हैं।

Image
आखिर दूरियां इतनी क्यूं बरकरार हैं दिन की ख़ुशी है या रातें बेबसी का शिकार हैं। आज ये 'दरिया' दिवाना स क्यूं लगता है नए गम का आगाज़ है या चढ़ा प्रेम का बुखार है। खोया खोया से क्यूं आज़ ये चाँद है लुका-छिपी बादलों से है या दूजा चाँद सर पे सवार है।

गज़ल आज़ पलकों से पर्दा हटाया हमने।

Image
गज़ल दुश्मनों को भी दोस्त बनाया हमने आज़ पलकों से पर्दा हटाया हमने। गिर गए हैं जिन नज़रों में आज़ कभी नज़रों पे उनको बिठाया हमने। वक्त के नशे में चूर आईने चिढ़ाते हैं खुद को दर्पण से दूर भगाया हमने। उन पर जां लुटाते रह गए हम जिन्हें खुद से बहुत दूर पाया हमने। दिल में किसी को जब भी बसाया ज़ख्मों के सिवा न कुछ पाया हमने। लोग कहते हैं तू क़िस्मत में नहीं मेरी हर मोड़ पर क्यूं तुझी को पाया हमने। उदास दिल से बज़्म को जब भी निहारा खाली दिल सा, सारा जहां पाया हमने। रूठी चांदनी से क्या शिकवा करें जब झूंठा चांद ही दिल में बसाया हमने।
Image
हंसी भी छीन ली ख़ुशी भी छीन ली सातिर थी जिंदगी इतनी चेहरे से लसी भी छीन ली।। तस्वीर भी छीन ली तक़दीर भी छीन ली ज़ालिम थी जिंदगी अपनी हाथों से लकीर भी छीन ली।। रामानुज 'दरिया'

मुक़म्मल जिंदगी है जितनी।।

Image
क्या रह गयी थी कुछ चालें ये गम मेरे साथ चलने की। जो कहर बन के बरसी हो तन की सांसें झटकने की। फ़िराक  में   रहती   है   तू मेरा हर ख्वाब चटकने की। बचा  ही  क्या   है  मेरे पास सिवा दिमाग के सटकने की। पूरी कर ले तू हर ज़िद अपनी मुक्कमल  जिंदगी है जितनी। क्या  पता  आ  जाये  सूरज कब  बादल   की  चपेट  में। और रोशनी भी चढ़ जाये अंधेरों    की    भेंट    में।

आख़िर बात क्या है पापा हमें कुछ बताते क्यूं नहीं हो। Happy Father's Day

Image
हरदम -हरदम कहते हो पर  आते कभी नहीं हो आख़िर बात क्या है पापा हमें कुछ बताते क्यूं नहीं हो। जब देखो तब रोती रहती हैं बैठ कर कहीं किसी कोने में इतना  क्यूं  रूठे  हो  पापा चुप मम्मी को कराते क्यूं नहीं हो। डांटती  भी   नहीं   है गलती पर मारती भी नहीं है अब  आप  चले आओ पापा मम्मी पास सुलाती भी नहीं हैं। बाबू का बैग फट गया है मेरी चप्पल भी टूट गयी है अब हम स्कूल जाते नहीं पापा इस हाल से उबारते क्यूं नहीं हो।

उसके लिखे जज़्बात को।।

Image
कितना सम्भाल कर रखा है उसके लिखे जज़्बात को काश की समझ पाती ओ खामोश लबों के हालात को। इक - इक शब्द उसके आज भी दिल पर राज़ करते हैं काश समझा पाता मैं ख़ुद को उससे की हर मुलाकात को। महसूस किया है दर्द के चुभन को पास आकर दूर जाता है कोई निकाल दिया कब का दिल से अपने निकाल पाता नहीं रगों से ख्यालात को। ओ college का बहाना ओ morning walk पर जाना सब कुछ तो भुला दिया मैंने करोगे क्या, मुझको पाकर तुम भुलाऊँ कैसे उसके सवालात को।
Image
गर इंशान अपनी किस्मत खुद लिखता कौन जिंदगी में इतनी मुसीबत लिखता।। बताओ, यदि खूबसूरती पर्दे में दिखती फिर ये हुस्न बेपर्दा क्यूं दिखता।। सर्प चंदन को विषैला नहीं कर सकता फिर इक बूंद नीबू से क्यूं दूध फटता।। कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है गधा क्यूं जंगल का राजा नहीं बनता।। हर रूप में पूज्नीय जब नारी है कूचे में क्यूं घात लगाये शिकारी है।। जब भ्र्ष्टाचार पसंद नहीं होता फिर क्यूं भ्र्ष्टाचार बंद नहीं होता।। जब मुस्कान चेहरे की रौनक बढ़ती है फिर क्यूं उदासी सूरत पर चढ़ आती है।। जब रोशनी जग का अंधेरा मिटाती है फिर हर बार क्यूं ये काली रात आती है।।                            रामानुज दरिया

चाहत थी कि रोंक लूँ उसे।।

Image
चाहत थी कि रोंक लूँ उसे पर तेवर ने झुकने न दिया। जाना तो चाहती न थी पर अहम ने रुकने न दिया। एक ही दौलत थी मुस्कुराने की बेबसी ने जिसे चुनने न दिया। झूठी तारीफें तो खूब सुनी सच को कानों ने सुनने न दिया। कसर न रही तुझे भुलाने में पर यादों ने मुझे उबरने न दिया। तलाश थी जिस मंजिल की मुझे उधर से किस्मत ने गुजरने न दिया। हौंसले जब भी फ़ौलादी बने अपनों ने मैदान में उतरने न दिया । बैठती तो थी आईने के सामने बिरह ने कभी संवरने न दिया।

अपनों की कद्र नहीं ग़ालिब तेरी पनाह में।।

Image
अपनों की कद्र नहीं ग़ालिब तेरी पनाह में सज़ा उसकी मिली,न थे शामिल जिस गुनाह में। ज़ख्म हरा था हरा ही रह गया मरहम दिल न मिला आकर तेरी दरगाह में। पैर फिसलता नहीं ख़ुदा तेरी उस दुनिया में सुकून मिलता है, बस आकर कब्रगाह में। मुक्कमल माफ़ी ही होती तेरी अदालत में गर रिस्वत का ख्याल ,न आता गवाह में। न काम की किच-किच न बॉस का चिर्र-पों बनकर राजा रहा करते थे चरागाह में। जब वक्त की तपिस हो , ज़रा ध्यान से सुनो 'दरिया' अपने फ़ैसले बदल दो उसकी निगाह में।।

जिंदगी।।

Image
मेरे साथ जिंदगी ने कई खेल खेले हैं कहीं समय तो कहीं बेबसी के दर्द झेले हैं नूर ही आंखों के नासूर हो गये हमने बदलते रिश्तों के दंश झेले हैं।। हम बेगुनाही का। सुबूत देते रहे और ओ गुनहगार सिद्ध करते रहे सबकी निगाहों में गिरा कर हमें अपनी कुशल वकालत का परिचय देते रहे।।
Image
आज पूँछ ही लिया उसने कौन हो तुम पकड़ कर उंगलियां चला था जिसकी । छोड़ दी जिसके लिए रोजी- रोटी अपनी ओ कहते हैं आज सुनूं मैं किस- किसकी। चूर  थे  जिसको  उठाने  में  हम  कभी किया चूर  उसी  ने अरमानों की  कश्ती। रिस्क जिंदगी की लेकर साथ जिसके चले थे वही साथ बैठना मेरे आज समझते हैं रिस्की। 'दरिया' कहे भी क्या दुनिया के दस्तूर की चढ़ा पेंड़ पर जड़े काट लेते हैं  जिसकी।