Posts

Showing posts from November, 2021

लारा भाग 7 : वो नाम… जो राम ने नहीं सुना था|

Image
  Behind the Scenes Love Story ❤ ️ Part 7: वो नाम … जो राम ने नहीं सुना था (Definitive Final) वो रात दोनों ने अलग - अलग जागकर गुज़ारी थी। न राम को नींद आई … न सोमा को सुकून मिला। और अगले दिन — शाम ढलते ही राम का फोन आया। सोमा ने कुछ पल स्क्रीन को देखा … फिर कॉल उठा ली। " कल की बात अधूरी रह गई थी …" राम की आवाज़ धीमी थी — थोड़ी थकी हुई। सोमा चुप रही। " सोमा … ऐसी क्या मजबूरी है ?" राम ने धीरे से पूछा , " जो तुम मेरे साथ ऐसा कर रही हो ?" सोमा ने   लंबी साँस ली। जैसे वो शब्द नहीं — बल्कि कोई बोझ उठाने जा रही हो। " राम जी … कारण एक नहीं है। बहुत हैं …" " पहला …" उसकी आवाज़ हल्की काँपी , " मैं उन लोगों को धोखा नहीं दे सकती … जिनकी गोद में पली - बढ़ी हूँ। जिनकी उँगली पकड़कर चलना सीखा। " " और आपकी family…" वो रुकी , " उनका भरोसा तो बिल्कुल नहीं तोड़ सकती। " ...

ख़्वाब के इंतज़ार में

Image
 ख़्वाब के इंतज़ार में ख्वाब के इंतजार में  सारी रात गुजारी हमने।  चाहत इश्क की थी, और  की नींद से मारा मारी हमने। बुलंदियां त्याग चाहती थी की वक्त से साझेदारी हमने मुकम्मल मंजिल न हुयी की खुद से गददारी हमने। सज़ा के लिये था तैयार  की दिखायी होशियारी हमने  रच दिया सडयंत्र ऐसा  की न आने दी अपनी बारी हमने। • रामानुज "दरिया" - YourQuote.in

अर्थ को सार्थक होने दो

Image
  शब्द को साधक और अर्थ को सार्थक होने दो रुको अभी थोड़ा सा पथिक को पार्थक होने दो। सुना है बनते हैं वही जो भरपूर बिगड़ जाते हैं  "दरिया" खुद को अभी और निरर्थक होने दो - रामानुज "दरिया" YourQuote.in