Posts

Showing posts from January, 2019

लारा भाग 7 : वो नाम… जो राम ने नहीं सुना था|

Image
  Behind the Scenes Love Story ❤ ️ Part 7: वो नाम … जो राम ने नहीं सुना था (Definitive Final) वो रात दोनों ने अलग - अलग जागकर गुज़ारी थी। न राम को नींद आई … न सोमा को सुकून मिला। और अगले दिन — शाम ढलते ही राम का फोन आया। सोमा ने कुछ पल स्क्रीन को देखा … फिर कॉल उठा ली। " कल की बात अधूरी रह गई थी …" राम की आवाज़ धीमी थी — थोड़ी थकी हुई। सोमा चुप रही। " सोमा … ऐसी क्या मजबूरी है ?" राम ने धीरे से पूछा , " जो तुम मेरे साथ ऐसा कर रही हो ?" सोमा ने   लंबी साँस ली। जैसे वो शब्द नहीं — बल्कि कोई बोझ उठाने जा रही हो। " राम जी … कारण एक नहीं है। बहुत हैं …" " पहला …" उसकी आवाज़ हल्की काँपी , " मैं उन लोगों को धोखा नहीं दे सकती … जिनकी गोद में पली - बढ़ी हूँ। जिनकी उँगली पकड़कर चलना सीखा। " " और आपकी family…" वो रुकी , " उनका भरोसा तो बिल्कुल नहीं तोड़ सकती। " ...

चलो हम गंगा नहाएं।

Image
चलो हम गंगा नहाएं। तीर संगम का हो टीका चंदन का हो नागाओं से कुछ सीख ले आएं चलो हम गंगा नहाएं। मुक्की धक्का ही सही जाम चक्का ही सही तरण की राह से हो कर आएं चलो हम गंगा नहाएं।          रामानुज "दरिया"

चलो हम गंगा नहाएं।

Image
चलो हम गंगा नहाएं।  गलती से भी गलत हुआ हो  न चाह कर भी पाप हुआ हो  इस बार इसे धोकर आएं  चलो हम गंगा नहाएं।  हवाएं जाल बिछाएं  ठंढियाँ फुरसत में आएं  चाह कर भी ये रोक न पाएं  कुछ ऐसा हम मूड बनाएं।  चलो हम गंगा नहाएं।