Posts

Showing posts from March, 2022

किसी का टाइम पास मत बना देना।

Image
बातों का अहसास मत बना देना मुझे किसी का खास मत बना देना बस इतना रहम करना मेरे मालिक  किसी का टाइम पास मत बना देना। जान कह कर जो जान देते थे ओ चले गये अनजान बन कर फितरत किसकी क्या है क्या पता बारी आयी तो चले गये ज्ञान देकर। अब होंसला दे खुदा की निकाल सकूं खुद को भी किसी तरह संभाल सकूं आसां नहीं रूह का जिस्म से जुदा होना बगैर उसके जीने की आदत डाल सकूं। हमने ओ भयावह मंजर भी देखा है किसी को टूटते हुये अंदर से देखा है अब किसी के लिये क्या रोना धोना हमने तो अब खुद में सिकंदर देखा है।  

#war

Image
  खता   किसी   की   है सज़ा कोई काट रहा है दो सिरफिरों के कारण इंसान गला काट रहा है। मुल्क-ए-शान अपनी जगह है सीमा- सरहदें अपनी जगह है कुरुरवादीकता का  आलम  है आम आदमी सजा काट रहा है। इससे  पहले  की   मानवता  खत्म  हो पल भर की करतूत सदियों का जख्म दे हमें इंसानियत की तलवार उठाना होगा इस  युद्ध  पर हमें  विराम लगाना  होगा।