लारा भाग 7 : वो नाम… जो राम ने नहीं सुना था|

Image
  Behind the Scenes Love Story ❤ ️ Part 7: वो नाम … जो राम ने नहीं सुना था (Definitive Final) वो रात दोनों ने अलग - अलग जागकर गुज़ारी थी। न राम को नींद आई … न सोमा को सुकून मिला। और अगले दिन — शाम ढलते ही राम का फोन आया। सोमा ने कुछ पल स्क्रीन को देखा … फिर कॉल उठा ली। " कल की बात अधूरी रह गई थी …" राम की आवाज़ धीमी थी — थोड़ी थकी हुई। सोमा चुप रही। " सोमा … ऐसी क्या मजबूरी है ?" राम ने धीरे से पूछा , " जो तुम मेरे साथ ऐसा कर रही हो ?" सोमा ने   लंबी साँस ली। जैसे वो शब्द नहीं — बल्कि कोई बोझ उठाने जा रही हो। " राम जी … कारण एक नहीं है। बहुत हैं …" " पहला …" उसकी आवाज़ हल्की काँपी , " मैं उन लोगों को धोखा नहीं दे सकती … जिनकी गोद में पली - बढ़ी हूँ। जिनकी उँगली पकड़कर चलना सीखा। " " और आपकी family…" वो रुकी , " उनका भरोसा तो बिल्कुल नहीं तोड़ सकती। " ...

लड़की नहीं, लड़कों की शान हो तुम।।

खुशियों की खुशबू दर्द का चुभन
गम सी जिंदगी,प्यारा अहसास हो तुम
लड़की नहीं, लड़कों की शान हो तुम।।

दर्द सह के प्रसन्न रहती
भूखे रहके सबका पेट भरती
दानी नहीं ,दानवीर का सम्मान हो तुम
लड़की नहीं लड़को की शान हो तुम।।

पूजा की थाली चाय की प्याली
संस्कार की जाली विस्तर की गाली
मोम सी मुलायम पत्थर की चट्टान हो तुम।।
लड़की नहीं लड़को की शान हो तुम।।

बचपन सुहाया चलना सिखाया
अधरों का संगम कर बोलना बताया
माँ नहीं ममता की अवतार हो तुम
लड़की नहीं लड़को की शान हो तुम।।

कंपकंपी सी ठंढ गर्मी का पसीना
उदास पतझड़ बसन्ती महीना
बदली नहीं बिन मौसम बरसात हो तुम
लड़की नहीं लड़को की शान हो तुम।।



Comments

Popular posts from this blog

किसी का टाइम पास मत बना देना।

तेरे बिन जिंदगी बसर कैसे हो।

उनका भी इक ख्वाब हैं।