लारा भाग 7 : वो नाम… जो राम ने नहीं सुना था|

Image
  Behind the Scenes Love Story ❤ ️ Part 7: वो नाम … जो राम ने नहीं सुना था (Definitive Final) वो रात दोनों ने अलग - अलग जागकर गुज़ारी थी। न राम को नींद आई … न सोमा को सुकून मिला। और अगले दिन — शाम ढलते ही राम का फोन आया। सोमा ने कुछ पल स्क्रीन को देखा … फिर कॉल उठा ली। " कल की बात अधूरी रह गई थी …" राम की आवाज़ धीमी थी — थोड़ी थकी हुई। सोमा चुप रही। " सोमा … ऐसी क्या मजबूरी है ?" राम ने धीरे से पूछा , " जो तुम मेरे साथ ऐसा कर रही हो ?" सोमा ने   लंबी साँस ली। जैसे वो शब्द नहीं — बल्कि कोई बोझ उठाने जा रही हो। " राम जी … कारण एक नहीं है। बहुत हैं …" " पहला …" उसकी आवाज़ हल्की काँपी , " मैं उन लोगों को धोखा नहीं दे सकती … जिनकी गोद में पली - बढ़ी हूँ। जिनकी उँगली पकड़कर चलना सीखा। " " और आपकी family…" वो रुकी , " उनका भरोसा तो बिल्कुल नहीं तोड़ सकती। " ...

रह पाये कौन।

 

मुश्किलों का बाजार इतना गरम हो

वहसी दुनिया में खुश रह पाये कौन।


सिस्टम ही भ्रष्टाचार की देन हो
ईमानदार बनकर रह पाये कौन

लगी हो लत नशे की गर "दरिया"
जली सिगरेट फिर बुझाये कौन।

परिणाम गर भयावह हो इश्क का
फिर नयना से नयन लड़ाये कौन।

हर लें हर बाधाओं को हरि भी
पर इतना जल उन्हें चढ़ाये कौन।

स्वार्थी होने का अपना अलग मजा है
तुझे निःस्वार्थ अब दूध पिलाये कौन।

खामोशी भी कांप जाती है मेरी
सन्नाटे से यहां उबर पाये कौन।

दिल लगाना भी तो गुनाह है जनाब
यही बात तुझे बार - बार बताये कौन।

तेरा आना और जाना दोंनो समान हो
फिर साथ रह कर स्वांग रचाये कौन।

मालूम हो तेरी चंचलता भरी हैवानियत
स्वर्ग सी जिंदगी जहन्नुम बनाये कौन।

जी चाहता है कि सिरहने सर रख दूं
वक्त को इतना जाया कर पाये कौन।

जरूरत नहीं तुझे मेरी तो कोई बात नि
हर बार अपना होने का अहसास कराये कौन।


Comments

Popular posts from this blog

किसी का टाइम पास मत बना देना।

तेरे बिन जिंदगी बसर कैसे हो।

उनका भी इक ख्वाब हैं।