लारा भाग 5 कुछ रिश्ते लौटते हैं… लेकिन अपनी आवाज़ बदलकर

Image
लारा भाग 5  Behind the Scenes Love Story — Part 5  कुछ रिश्ते लौटते हैं… लेकिन अपनी आवाज़ बदलकर "Hello" के बाद कुछ मिनट तक कोई message नहीं आया। screen जलती… बुझती रही। फिर— typing… रुका। फिर से— typing… "कैसे हैं आप?" एक line। थोड़ा gap। "क्या कर रहे हैं?" send। reply इस बार तुरंत नहीं आया। सोमा ने phone थोड़ा और पास खींच लिया— जैसे दूरी कम करने से जवाब जल्दी आ जाएगा। "तबीयत ठीक नहीं है… ऑफिस से आ गया।" कुछ सेकंड बाद— "लेट रहा हूँ। शायद बुखार है।" सोमा सीधी बैठ गई। उसने सोचा नहीं। बस टाइप किया— "दवा ली?" उधर— राम ने message पढ़ा। typing शुरू की— "मन नहीं था…" रुके। पूरा delete। फिर— "ध्यान नहीं रहा।" send। message भेजने के बाद उसने कुछ सेकंड तक screen नहीं देखी। "ले लेते आते…" सोमा ने जल्दी में टाइप किया। send के बाद उसकी उँगलियाँ एक पल को रुक गईं— जैसे कुछ वापस लेना चाहती हों। पर message वापस नहीं होता। कुछ सेकंड— दोनों तरफ़ सन्नाटा। "घर पर बात हुई?" इस बार reply और देर से आया— "न...

उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।


 

जो  हालात  से  लड़े और खड़े रहे
जो  गिर  गये  धरा पे और पड़े रहे।
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो  प्रयास  किये  और  बढ़ते  रहे
नित  नये   कीर्तमान   गढ़ते   रहे।
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो  उम्मीदों  के  साये में जीते रहे
और  घूंट   ज़हर   का   पीते  रहे।
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो  जी  भर  के  अनुभव  लिये
धन  , संपदा  और  वैभव  लिये
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो  हाथ  पे   हाथ  धरे   रह   गये
और  आँख  में  आँशु  भरे  रह गये
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।


जो  लाज  के  काज  से  परे   रहे
और  कर्म  के  साज  से  सजे  रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो  सूरज  की  आग  में जलते रहे
और चंद्रमा की शीतलता भरते रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो   शीप   से   मोती   लेते   रहे
ख़ुद   को  मोती   से  भरते   रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो ख़्वाबों की दुनिया  में जीते  रहे
और  जुल्फों  के  साये  में सोते रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो  लाठी  डंडों   से   पढ़ाते   रहे
और शव्दों से सबको जलाते  रहे।
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।


जो  बातों  से  सबको  रिझाते  रहे
और  दिये  उम्मीदों  के बुझाते रहे।
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो   मोहब्बत  में  गुन  गुनाते  रहे
और  मिलने  को  चुन चुनाते   रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो  दवा  समय  से  पिलाते  रहे
और  हवा  शरारती  खिलाते  रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो    हमें   याद    करते    रहे
और  जो  हमें  याद  आते  रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

जो   राह   नई    दिखाते    रहे
जो  राहों  से   हमें  हटाते  रहे
उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।


खुशबुओं  से   भरे   फूलों  को
और फूलों से लदी लताओं को
भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

सपनों  से  भरे   नज़रो   को
और  नज़रो में बसे चेहरे को
भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।

मेंहदी  से   सजे   हाथों  को
और हाथों से मिले हाथों को
भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।


नशे   में   डूबी   शाम   को
प्यास से  लरजते जाम को
भी नव वर्ष की शुभकामनाएं।






Comments

Popular posts from this blog

किसी का टाइम पास मत बना देना।

तेरे बिन जिंदगी बसर कैसे हो।

उनका भी इक ख्वाब हैं।