लारा भाग 5 कुछ रिश्ते लौटते हैं… लेकिन अपनी आवाज़ बदलकर

Image
लारा भाग 5  Behind the Scenes Love Story — Part 5  कुछ रिश्ते लौटते हैं… लेकिन अपनी आवाज़ बदलकर "Hello" के बाद कुछ मिनट तक कोई message नहीं आया। screen जलती… बुझती रही। फिर— typing… रुका। फिर से— typing… "कैसे हैं आप?" एक line। थोड़ा gap। "क्या कर रहे हैं?" send। reply इस बार तुरंत नहीं आया। सोमा ने phone थोड़ा और पास खींच लिया— जैसे दूरी कम करने से जवाब जल्दी आ जाएगा। "तबीयत ठीक नहीं है… ऑफिस से आ गया।" कुछ सेकंड बाद— "लेट रहा हूँ। शायद बुखार है।" सोमा सीधी बैठ गई। उसने सोचा नहीं। बस टाइप किया— "दवा ली?" उधर— राम ने message पढ़ा। typing शुरू की— "मन नहीं था…" रुके। पूरा delete। फिर— "ध्यान नहीं रहा।" send। message भेजने के बाद उसने कुछ सेकंड तक screen नहीं देखी। "ले लेते आते…" सोमा ने जल्दी में टाइप किया। send के बाद उसकी उँगलियाँ एक पल को रुक गईं— जैसे कुछ वापस लेना चाहती हों। पर message वापस नहीं होता। कुछ सेकंड— दोनों तरफ़ सन्नाटा। "घर पर बात हुई?" इस बार reply और देर से आया— "न...

आज सपने में गाँव देखा।।


आज सपने में गाँव देखा
गुजरा बचपन जहाँ से
पीपल की ओ छाँव देखा।

खेले थे जहाँ लुका- छिपि का खेल
चोर - पुलिस में हो जाती थी जेल
गोलू पिंटु भोलू के संग
पानी में चलाते, कागज़ की नाँव देखा।।
आज सपने में..........

फेल-पास की चर्चा रहती थी
गड्डी-तास की जहाँ सजती थी
बात-बात पर करते
कौओं की काँव-काँव देखा।
आज सपनें में.............

सिंकती रोटियां थी जिस पर
रख्खी चूल्हे पर ताव देखा
जिम्मेदारियों का बोझा लेकर
धूप में चलते पिताजी के पाँव देखा।।
आज सपने में................

                    रामानुज "दरिया"

Comments

Popular posts from this blog

किसी का टाइम पास मत बना देना।

तेरे बिन जिंदगी बसर कैसे हो।

उनका भी इक ख्वाब हैं।